Showing posts with label स्मृति-पत्र. Show all posts
Showing posts with label स्मृति-पत्र. Show all posts

Sunday, May 29, 2016

स्मृति-पत्र

 संस्था का स्मृति पत्र-




1- संस्था का नाम-      
                                यादव समाज उत्थान समिति

2- संस्था का पूरा पता-   
                               सी-223, सैक्टर-19, जिला- गौतमबुद्ध नगर  (उ०प्र०)


3- संस्था का कार्यक्षेत्र-   
                              समस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर होगा।

4- संस्था के उद्देश्य-  निम्नलिखित होंगे - 


 1-  यादव समाज के कल्याण एवं वैलफेयर हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन एवं देश-प्रेम की भावना जागृत करना।

2- यादव समाज के बीच पारस्परिक प्रेम भावना उत्पन्न कर आपसी सहयोग कायम रखना

3-  यादव समाज को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयास करना एवं सामाजिक, शैक्षिक एवं मानसिक विकास हेतु कार्य करना।

4. समाज के मेधावी किन्तु गरीब छात्र/छात्राओं की शिक्षा हेतु सहायता प्रदान करना व मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करना।

5. समाज में फैली कुरीतियों एवं कुप्रथाओं को समाप्त करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करना।

6.  समाज के बीच शिक्षा का प्रचार एवं प्रसार करना तथा बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रोत्साहित करना।

7. बिना धर्म, जाति के भेदभाव रहित गरीब व असहाय लोगों की हरसम्भव सहायता करना।

8. समाज के गरीब, निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के युवक/युवतियों के विवाह हेतु/ किसी गम्भीर बीमारी के इलाज में उनको हरसम्भव सहयोग देना।

9. समुदाय में स्वयं सहायता समूहों का गठन करना तथा उनके विकास के लिए मार्गदर्शन करना।

10. समाज में फैली जाति, धर्म द्वेष आदि सामाजिक बुराइयों को दूर कर आपस में भाईचारे की भावना स्थापित करना।

11. यादव समाज के लोगों को समाज में आगे बढ़ावा देने हेतु हरसम्भव प्रयास करना।